Sunday , 26 July 2026

कुरुक्षेत्र :नशीला पदार्थ सूंघाकर दिया लूट को अंजाम,

कुरुक्षेत्र में लिफ्ट लेकर दो युवकों ने चालक को बेहोश कर उसकी कार व मोबाइल छीन लिया। आरोपी चालक को जींद के बत्तख चौक पर फेंककर फरार हो गए। घटना 16 दिसंबर की बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुखबीर सिंह निवासी हंसा पत्ती उचाना खुर्द जिला जींद ने बताया कि 16 दिसंबर रात 9 बजे वह चमन ढाबा पर मौजूद था। तब वहां मौजूद दो लोगों ने उससे पिहोवा चौक तक जाने के लिए लिफ्ट मांग थी। चौक तक लिफ्ट देने की बात सोच कर वह उनको कार में लेकर चल पड़ा, मगर उन्होंने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश आया तो वह जींद के बत्तख चौक के पास पड़ा था। वे उसकी कार व मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *