दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 – राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित “किसान महाकुंभ 2025” के मंच से हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों की बदलती भूमिका और नई सोच को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “आज का किसान सड़क पर नहीं, खेत में चुपचाप क्रांति कर रहा है।” मंत्री ने किसानों को तकनीक, नवाचार और बाजार की समझ से लैस “नई पीढ़ी का सच्चा योद्धा” बताया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह धारणा गलत है कि युवा खेती छोड़ रहे हैं। “जो लोग सोचते हैं कि यह किसानों की आखिरी पीढ़ी है, वे गलत हैं। यह नए युग की पहली पीढ़ी है, जो खेत से लेकर मार्केटिंग तक की पूरी वैल्यू चेन को समझती है और उसमें निपुणता भी दिखा रही है।”
उन्होंने हरियाणा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि राज्य देश का पहला प्रदेश है जहां 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है। इसके साथ ही, कृषि बजट में 19.2%, बागवानी में 95.5% और मत्स्य पालन में 144.4% की वृद्धि को किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
मंत्री ने जानकारी दी कि 140 पैक हाउस और कलेक्शन सेंटर बनाए जा रहे हैं ताकि किसानों की उपज बर्बाद न हो और उन्हें समय पर सही दाम मिल सके। साथ ही, उन्होंने क्षेत्रीय कृषि मॉडल विकसित करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। इस साल हरियाणा में 1 लाख एकड़ में प्राकृतिक खेती का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने किसान महाकुंभ को किसानों की प्रगति, आत्मगौरव और नए भारत के संकल्प का प्रतीक बताया और कहा कि ऐसे आयोजनों से देश भर के किसानों को प्रेरणा मिलेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
