Sunday , 26 July 2026

किसानों पर हुए लाठीचार्ज, सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे किसानों के ऊपर रादौर में हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस पार्टी भी अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। यमुनानगर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारेबाजी की।  कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचें और जिला प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।  कांग्रेसी नेताओं का कहना है, कि सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है और यदि 1 सप्ताह के अंदर किसानों पर दर्ज मुकदमे कैंसल नहीं किए गए एवं  उन पर जो संगीन धाराएं लगाई गई है, यदि नहीं हटाई गई तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की अगुवाई में कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम करेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *