नई दिल्ली : ‘निल बटे सन्नाटा’ और ‘बरेली की बर्फी’ जैसी हिट फिल्में देने वाले निर्देशक अश्वनी अय्यर तिवारी जल्द ही अपनी नई फिल्म ले कर आ रहे हैं। हाल ही में कंगना रनौत, जस्सी गिल और नैना गुप्ता स्टारर इस फिल्म का टाइटल भी तय हो चुका है। इस फैमली इंटरटेनिंग फिल्म का टाइटल ‘पंगा’ रखा गया है। फिल्म का यह टाइटल सोमवार रात बड़े रोचक तरीके से घोषित किया गया। फिल्म निर्माताओं ने कंगना, जस्सी, नैना और अश्वनी की कुछ एक साथ कुछ फोटो शेयर की हैं। इस पिक्चर में इशारा किया गया है कि यदि आपका परिवार आपके साथ खड़ा है तो दुनिया में कोई आपके साथ पंगा नहीं ले सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कंगना रनौत जल्द ही अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। खबर है कि इस फिल्म की कहानी कबड्डी की पृष्ठभूमि पर बनने वाली है। यही वजह है कि फिल्म का नाम पंगा रखा गया है। फिल्म की कहानी नार्थ इंडिया के माहौल के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। ‘कबड्डी’ के खेल पर आधारित अश्विनी अय्यर तिवारी की इस फिल्म में अदाकारा कंगना रनौत मुख्य किरदार निभाती दिखेंगी। सुनने में आ रहा है कि कंगना रनौत फिल्म ‘कबड्डी’ के लिए लगभग 15 दिन की एक वर्कशॉप करेंगी, जिसके बाद ही वो फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म में वो एक कबड्डी खिलाड़ी का किरदार निभाती दिखेंगी, जिसके लिए उन्हें कबड्डी खेल के बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
