उत्तर प्रदेश के शामली से काम की तलाश में आए युवक को पानीपत में चोर समझकर पीट पीट कर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है,,,,,,,वहीं घटना के बाद पुलिस ने आधा दर्जन हमलावरों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है,,,,,,,,बतादें कि उत्तर प्रदेश के शामली जिले का रहने वाला 18 साल का अजय गत दिनों पानीपत में काम की तलाश में आया हुआ था,,,,,,,, इसी दौरान एक दिन अजय काम की तलाश करके पानीपत से खटीक बस्ती में लौट रहा था,,,,,,,, परिजनों के मुताबिक खटीक बस्ती के लोगों ने अजय को चोर समझकर लाठी-डंडे लात घुसा से खूब पीटा जिसके चलते अजय बुरी तरह से घायल हो गया,,,,,,,,,जिसके बाद अजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया,,,,,,,लेकिन इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया,,,,,,वहीं पुलिस ने अजय के परिजनों के बयान पर हमलावरों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है,,,,,,,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरअसल इस तरह के कई मामले सामने आते रहते हैं,,,, जिसमें लोग शक के चलते किसी की भी पिटाई कर देते है,,,,,, औऱ ऐसी अधिकतर घटनाओं में लोगों की मौत हो जाती हैं,,,, फिलहाल देखना होगा पुलिस की आगे की कार्रवाई क्या रहती हैं,,,,,
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
