गुजरात चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार वसराम सागठिया का वोट डालते हुए वीडियो वायरल हो गया है। वसराम राजकोट ग्रामीण से प्रत्याशी हैं और जब वे वोट डाल रहे थे तब उनके पीछे एक शख्स उनका वीडियो बना रहा था। ये मतदान की गोपनीयता के उल्लंघन का मामला बन सकता है। वीडियो सामने आने के बाद इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन भी हरकत में आया। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रांत पांडे ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। गौरतलब है कि मतदान पूरी तरह से गोपनीय रखा जाता है ताकि कोई दूसरा ये पता न लगा सके कि किस व्यक्ति ने किस पार्टी या प्रत्याशी को वोट दिया है लेकिन इस तरह के वीडियो से ये गोपनीयता भंग होने का मामला बन सकता है। अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस प्रत्याशी मुश्किल में आ सकते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
