Friday , 11 September 2026

कांग्रेस नेता अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

फतेहाबाद की रतिया थाना पुलिस ने कांग्रेस के युवा नेता को अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। फतेहाबाद के रतिया थाना के एसएचओ यादविंद्र सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी गुरप्रीत किंगरा जोकि सुखलमपुर का रहने वाला है उसे पुलिस ने चेकिंग के दौरान काबू किया और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसएचओ ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया गया। बता दें कि गुरप्रीत किंगरा युवा कांग्रेस का सक्रिय सदस्य है और फतेहाबाद के रतिया इलाके के गांव सुखलमपुर का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गुरप्रीत पिस्तौल कहां से लाया और किस मकसद से लाया इसके बारे में छानबीन की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *