Wednesday , 9 September 2026

हरियाणा CM और कैबिनेट टीम 7 फरवरी को लगाएगी महाकुंभ में डुबकी, 30 हजार श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

चंडीगढ़,14 जनवरी। प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और उनकी कैबिनेट टीम 7 फरवरी को संगम तट पर स्नान करेंगे। यह आयोजन 12 साल बाद शुभ मुहूर्त में हो रहा है। महाकुंभ में देशभर से करोड़ों श्रद्धालु जुटेंगे, जिनके लिए हरियाणा सरकार ने भी व्यापक तैयारियां की हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हरियाणा के 30 हजार श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था

हरियाणा सरकार ने महाकुंभ में आने वाले 30 हजार श्रद्धालुओं के लिए सेक्टर-18 में ठहरने और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की है। यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पर्यावरण गतिविधि संगठन को सौंपी गई है।

 

महाकुंभ को प्लास्टिक मुक्त और हरित कुंभ बनाने के लिए हरियाणा से 60 हजार थाली, 40 हजार थैले और 10 हजार गिलास भेजे गए हैं। इसमें गुरुग्राम के कार्यकर्ताओं ने विशेष योगदान दिया है।

 

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष होंगे यूपी के स्टेट गेस्ट

महाकुंभ के लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विशेष निमंत्रण दिया गया है। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने हरविंद्र कल्याण को स्टेट गेस्ट का दर्जा देते हुए महाकुंभ में आमंत्रित किया है।

 

राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी मिला निमंत्रण

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को भी महाकुंभ का निमंत्रण उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा दिया गया। चंडीगढ़ राजभवन में हुई इस मुलाकात में महाकुंभ के महत्व और आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई।

 

चंडीगढ़ में महाकुंभ के लिए रोड शो

महाकुंभ के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इसमें धार्मिक संगठनों, सांस्कृतिक समूहों और नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान भारतीय संस्कृति और महाकुंभ की आध्यात्मिक परंपराओं का महत्व लोगों को बताया गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *