टोहाना, 11 अप्रैल (नवल सिंह): सरकार के ई -ट्रेडिंग फैसले के खिलाफ टोहाना जाखल मंडी के व्यापारी आज भी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के तीसरे दिन मंडी व्यापारियों ने मोटरसाईकल रैली निकाल कर ई -ट्रेडिंग का विरोध किया और प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे मंडी व्यापारियों ने मांग पूरी न होने हड़ताल जारी रखने की चेतवानी सरकार को दी है।
मोटरसाईकल रैली में भारी संख्या में मंडी व्यापारियों ने भाग लेकर अपना रोष व्यक्त किया। मंडी व्यापारियों ने ई- ट्रेडिंग को काला कानून बताते हुए सरकार द्वारा इसे वापिस न लिए जाने तक हरियाणा की सभी मंडियों में हडताल जारी रहने की बात कही। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
