Thursday , 29 October 2026

कंप्यूटर टीचर व लैब सहायकों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज व वाटर कैनन का प्रयोग

चंडीगढ़, 28 मई। पंचकूला में कंप्यूटर टीचर और लैब सहायक एक बार फिर से सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन कर रहे टीचर व लैब सहायकों द्वारा शिक्षा सदन का घेराव के दौरान उन्हें रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठीचार्ज व वाटर कैनन का प्रयोग किया। इस दौरान कई महिलाओं समेत प्रदर्शनकारी घायल हो गए, जिन्हें सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

गौरतलब है कि पिछले 5 वर्ष से भी ज्यादा समय से अपनी मांगों के लिए जंग लड़ रहे कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों ने एक बार फिर से बड़े आंदोलन का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा को 5 महीने से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी आदेश जारी ना होने से खफा हजारों कर्मचारियों ने 28 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *