चंडीगढ़, शुक्रवार:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जताया दुख
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चौटाला के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “हरियाणा की राजनीति में ओम प्रकाश चौटाला का योगदान ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए कई अहम कदम उठाए। उनका जाना प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है।”
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने भी किया श्रद्धांजलि अर्पित
कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ओम प्रकाश चौटाला को याद करते हुए कहा, “हमने राजनीति और विधानसभा में साथ काम किया है। वे एक समर्पित नेता और जनता के प्रति ईमानदार थे। व्यक्तिगत रूप से भी हमारे संबंध बेहद अच्छे थे। वे मेरे बड़े भाई जैसे थे।”
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
ओम प्रकाश चौटाला ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याएं थीं और पिछले 3-4 सालों से उनका इलाज चल रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शुक्रवार सुबह 11:35 बजे अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास असफल रहे।
हरियाणा की राजनीति में अहम भूमिका
ओम प्रकाश चौटाला ने अपने जीवनकाल में हरियाणा की राजनीति को नई दिशा दी। वे न केवल INLD के प्रमुख थे, बल्कि प्रदेश के विकास के लिए कई अहम फैसले भी लिए। उनका व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता हमेशा याद की जाएगी।
उनके निधन से हरियाणा में शोक का माहौल है। अंतिम संस्कार की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
