Sunday , 26 July 2026
दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया हादसे के बाद DGCA का सख्त एक्शन, तीन वरिष्ठ अधिकारी हटाए

नई दिल्ली 21 जून 2025 — अहमदाबाद में 12 जून को हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे के बाद नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सख्त कदम उठाते हुए एयर इंडिया के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनकी जिम्मेदारियों से हटा दिया है। हटाए गए अधिकारियों में एक डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट भी शामिल है, जिन्हें क्रू की ड्यूटी शेड्यूल और रोस्टर तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

DGCA ने एयर इंडिया को निर्देश दिया है कि इन अधिकारियों के खिलाफ आंतरिक अनुशासनात्मक कार्यवाही तुरंत शुरू की जाए। DGCA का स्पष्ट कहना है कि इन अधिकारियों की लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी ही इस हादसे का प्रमुख कारण बनी।

इससे पहले भी DGCA ने मई में एयर इंडिया को चेतावनी दी थी जब तीन एयरबस विमानों को बिना आपातकालीन सुरक्षा उपकरणों की समय पर जांच कराए उड़ान पर भेजा गया था। DGCA ने उस समय एयर इंडिया को “सुरक्षा मानकों में लापरवाही और धीमी कार्यवाही” के लिए फटकार लगाई थी।

12 जून का हादसा: 269 लोगों की गई जान

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ के कुछ देर बाद ही तकनीकी खराबी के कारण एक मेडिकल कॉलेज के कैंपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में विमान में सवार 242 यात्रियों और क्रू मेंबर्स में से 268 लोगों की मौत हो गई। जमीन पर मौजूद 29 लोग भी मारे गए। चमत्कारिक रूप से सिर्फ एक व्यक्ति विमान से जीवित बचा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *