Monday , 27 July 2026

राष्ट्रपति के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर PM मोदी ने कही ये खास बात

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके कार्यकाल का एक वर्ष पूरा करने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, “राष्ट्रपति जी को उनके कार्यकाल के प्रथम वर्ष पर बधाई!

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सार्वजनिक सेवा के प्रति उनका अथक समर्पण और प्रगति के लिए निरंतर प्रयास अत्यंत प्रेरक हैं। उनकी विभिन्न उपलब्धियां उनके नेतृत्व के ठोस प्रभाव को दर्शाती हैं।”


उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा कर लिया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रपति भवन में जनजातीय दर्पण गैलरी और क्रिकेट पवेलियन सहित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रपति पद के एक वर्ष पर ई-बुक भी लॉन्च की।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *