एन.एच.एम. कर्मचारी अपनी मांगे पूरी न होने के कारण एक बार फिर से अपना काम छोड़कर हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों की मांग है कि पिछले आंदोलन के दौरान सिरसा में कर्मचारियों पर मामले दर्ज किये गए थे उनको रद्द किया जाए और ही साथ ही उनकी कई अन्य मांगे है जिन्हे विभाग जल्द से जल्द पूरा करे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी अगर उनकी माँगे पूरी नहीं होती तो कल से प्रदेशभर में एन.एच.एम. कर्मचारी हड़ताल पर चले जायेंगे।
एन एच कर्मचारी अतुल कुमार ने बताया कि पिछले आंदोलन के दौरान समझौता हुआ था कि सिरसा में आंदोलन के दौरान एन.एच.एम्. कर्मचारियों पर दर्ज मामले रद्द किये जायेंगे,वेतन में संशोदन विसंगतियों को दूर किया जायेगा और कई मांगो पर 10 दिन में लेटर जारी करने थे लेकिन समय बीत जाने के बाद भी आज तक वायदे पूरे नहीं किए गए, जिसे लेकर सभी एनएचएम कर्मचारी एक दिन के धरने पर है और यदि उनकी मांगे जल्द से जल्द पूरी नहीं की जाती तो प्रदेशभर में सभी कर्मचारी कल से हड़ताल पर चले जाएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
