एसबीआई के एटीएम से निकले अजीबोगरीब फटे हुए नोट मामला यमुनानगर के हुड्डा सेक्टर – 17 का है जहाँ एसबीआई के एटीएम से पैसे निकलवाने आए शख्स ने जब एटीएम मशीन से पैसे निकाले तो उसमे से 500 500 के सभी नोट फटे हुए निकले इतना ही नहीं सभी नोट फटे होने के साथ साथ देखने में भी कुछ अलग प्रतीत होते थे ,जिन्हे देख के लगता था की मानो नोट नकली है। नोट निकलवाने वाले शख्स ने इसकी सुचना एटीएम हेल्प लाइन को दी तो उन्होंने मंगलवार को इसे चेक करने की बात कही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस बारे में जानकारी देते हुए राजेश शर्मा ने बताया कि वह एसबीआई के एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। उसने दस हजार रुपए निकलवाए। इस दौरान 500-500 के 20 नोट निकले। सभी नोट फटे हुए थे। वहीं उनकी छपाई भी ठीक नहीं थी। जिन्हें देख ऐसा लग रहा था कि वे नकली हों। कई नोटों में छेद भी मिले। तुरंत उन्होंने एटीएम हेल्प लाइन पर संपर्क किया, तो उन्होंने मंगलवार को इसे चेक करने की बात कही।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
