स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने के मामले में तीन युवक गिरफ्तार मामला फतेहाबाद के रतिया कस्बे का है जहाँ तीन लड़के स्कूली छात्राओं से आते जाते समय छेड़छाड़ करते थे। पुलिस के अनुसार 3- 4 दिन से कुछ शरारती लड़के स्कूली छात्राओं का पीछा कर रहे थे जिससे परेशान होकर एक 14 वर्षीय छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए लड़कों की हरकत के बारे में अपने परिवार को बताया और परिजनों ने इसकी शिकायत महिला पुलिस में दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को छेड़खानी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी युवकों पर पोस्को एक्ट व् अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
