पंजाब के नौजवानों का फर्जी एजेंटों के झांसे में आकर विदेशों में फंसने का मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पंजाब से एक और मामला सामने आया है। ताजा मामला रूपनगर का है, जहां तीन नौजवान सऊदी अरब में नौकरी के लिए गए थे, लेकिन एजेंट के झूठे वादे अब उन पर भारी पड़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, एजेंट ने उन्हें सऊदी में ड्राइवर की नौकरी दिलवाने का वादा किया था, लेकिन वहां जाकर उन्हें एक तबेले में काम पर लगा दिया। सिर्फ यही नहीं युवकों को कुछ भी खाने के लिए भी नहीं दिया जा रहा और उनके पास पहनने के लिए चप्पल भी नहीं है। युवकों ने वीडियो जारी कर आपबीती सुनाई है और भारत सरकार से मदद की गुहार भी लगाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
