Saturday , 25 July 2026

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया ने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल का फूंका पुतला !

हरियाणा डेस्क:-यमुनानगर, एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया ने खालिस्तानी अमृतपाल का फूंका पुतला। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में जगाधरी बस स्टैंड के समीप खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल का पुतला जलाया और खालिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।इस मौके पर वीरेश शाण्डिल्य ने कहा कि हमारा फ्रंट 25 साल से खलिस्तान के खिलाफ आवाज उठा रहा है। जरनैल सिंह भिंडरावाले के खिलाफ ,बब्बर खालसा के के आतंकवादियों के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर जमीनी और कानूनी लड़ाई लड़ रहे है। जिस तरीके से अमृतपाल ने पंजाब में खालिस्तान की बात की युवाओं को हथियार उठाने के लिए भड़काया और अजनाला में जो किया वह बेहद शर्मनाक है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और भारतीय तिरंगे और भारतीय संविधान को ललकारा। अजनाला में गुरु साहब का अपमान किया। पंजाब पुलिस पर हमला किया चंडीगढ़ पुलिस पर हमला किया और बंदी सिखों के नाम पर आतंकवादियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं ।पंजाब को बचाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा प्रेमिल्ट्री फोर्सेस भेज कर जो कारवाई की गई वो बेहद सराहनीय है। आज हमने यमुनानगर में खालिस्तान और खालिस्तानी अमृतपाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है और उसका पुतला जलाया हैं। आज हम देश के उन शहीद वीरों को भी नमन करते हैं जिनके बलिदान से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं ।वही उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए थी लेकिन अब केंद्र की तरफ से कार्रवाई हुई है। खुद को पंजाब का वारिस करने वाला आज भेष बदल कर भाग रहा है। हम मांग करते हैं की ऐसे देशद्रोही को गोली मार देनी चाहिए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *