मुम्बई, 29 अगस्त। एक्ट्रेस दिशा पटानी के एक फिल्म से बाहर होने की वजह ऋतिक रोशन को बताया जा रहा है। बता दें ऐसी झूठी खबरों पर कुछ समय पहले ही ऋतिक रोशन ने कुछ वेबसाइट्स को लताड़ा तो वहीं दूसरी ओर अब दिशा पटानी ने भी इन सारी खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी दी है। दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा था कि एक्ट्रेस दिशा पटानी ने टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म से सिर्फ ऋतिक रोशन के व्यवहार के चलते किनारा कर लिया है। इन रिपोर्ट्स ने यह भी दावा किया गया कि दिशा फिल्म के सेट पर ऋतिक रोशन की फ्लर्टिंग से परेशान हो गई थीं और ऋतिक ने दिशा से डेट पर चलने के लिए भी कहा जिसके कारण दिशा पटानी ने इस फिल्म से किनारा कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इन उड़ती खबरों पर विराम लगाते हुए दिशा पटानी ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर ट्वीट किया कि ‘मेरे और ऋतिक सर के बारे में कुछ बचकानी अफवाहें उड़ रही हैं। मैं यह साफ करना चाहती हूं कि यह पूरी तरह गलत है और मेरी बहुत थोड़ी सी जो उनसे बातचीत हुई है, उससे मैं यह कह सकती हूं कि वह बहुत ही सम्मानित और दिलचस्प इंसान हैं। यह मेरा उनके प्रति सम्मान ही है कि मैं ऐसी कोरी-कल्पना पर कोई प्रतिक्रिया दे रही हूं। उनके साथ किसी भी प्रोजेक्ट से बाहर आने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.’
बता दें कि कुछ देर पहले ही ऋतिक रोशन ने ऐसी खबरों को पूरी तरह गलत बताया। एक खबर का स्क्रीनशॉर्ट शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने कई तरह के योगासन करने की सलाह दे डाली, तो वहीं दूसरी खबर के स्क्रीन शॉर्ट के साथ उन्होंने लिखा कि कैसे मीडिया हाउस को अपने रीडरशिप बढ़ाने के लिए इस तरह की गलत खबर नहीं देनी चाहिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
