Sunday , 13 September 2026

ऊना में दर्दनाक हादसा, 6 लोगों की मौत 8 जख्मी

ऊना,30 अप्रैल। ऊना के अंब उपमंडल के नैहरियां में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां श्रद्धालुओं से भरी एक क्वालिस गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 जख्मी हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि हादसे के समय गाड़ी में 14 श्रद्धालु सवार थे। हादसा सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे के करीब हुआ। सभी श्रद्धालु बाबा बड़भाग सिंह के दर्शनों के लिए यहां आए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकालने का काम शुरू किया।

 

घायलों को सिविस अस्पताल अंब में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतक शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। चारों तरफ भीड़ उमड़ी हुई थी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *