Saturday , 25 July 2026

बरसती नदी में पानी का तेज बहाव, तिनके की तरह बहा ले गया कार

यमुनानगर(वीणा अरोड़ा) : मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार आज पहाडों पर फिर से जमकर बरसात हुई जिसके चलते यमुनानगर के साथ लगते सहारनपुर जिले के शाकुंबरी देवी मंदिर के बरसाती नदी देखते ही देखते उफफान पर आ गई हालात तो यह रहे कि अचानक आए पानी के चलते नाले के बीच में खडी कारे भी तिनको की तरहा बहने लग गई लोग अपने आप को बचाने की बात कहने लगे लेकिन कागज की नाव की तरहा एक डस्टर कार भी पानी के बहाव में काफी दूर बह गई हालात तो यह थे कि लोग चाह कर भी इस कार को रोक नही पा सकते थे क्योंकि पानी का बहाव ही ऐसा था एक तरफ पानी का बहाव तो दूसरी बरसात के चलते मंदिर के आस पास के हालात खराब होना शुरू हो गए प्रसाद की लगी दुकानो के बीच में भी पानी आ गया पानी इतना तेज था कि अपने ही बहाव में सब कुछ बहाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा था हालाकि कार को बहते देख लोग यह तो कहते सुनाई दे रहे थे कि आगे जाकर रूक जाएगी लेकिन बहान इतना तेज था कि कार रूकने के बाद भी पानी में बहती हुई नजर आ रही थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *