Sunday , 26 July 2026

उत्तरांचल युवा परिषद पंचकुला द्वारा 17 वां रक्तदान शिविर का आयोजन।

उत्तरांचल युवा परिषद (पंजीकृत) पंचकुला द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 वां रक्तदान शिविर का आयोजन आगामी 12 नवंबर को सैक्टर 19 पंचकुला नजदीक रेलवे फाटक के पास प्रातः 8 से 2 बजे तक रक्तदान ओषधि विभाग सैक्टर 6 सिविल अस्पताल एवम रेड क्रॉस सोसयटी के सहयोग से किया जा रहा है। रक्तदान दान शिविर का शुभारंभ उपायुक्त गौरी पराशर के द्वारा किया जाएगा।महासचिव सुरेन्द्र पटवाल ने बताया कि समाज के लोग स्वैछिक रक्तदान शिविर मे बहुत ही कम संख्या मे भाग लेते है जिसके कारण अस्पतालों मे ब्लड की कमी आज भी खल रही है,और मरीजों को समय पर ब्लड नही उपलब्ध होने से कई अनमोल जिंदगियां दम तोड़ देती है।इसलिए ऐसे शिविरों मे बढ़ चढ़ कर भाग लेकर रक्तदान करना चाहिए।ताकि आपका यह बेशकीमती खून किसी व्यक्ति की जान बचा सके

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *