अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप भारत पहुंच गई हैं। इवांका करीब सुबह 5 बजे हैदराबाद पहुंचीं। यहां वे ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट में हिस्सा लेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इवांका के लिए प्रधानमंत्री डिनर भी देंगे। इवांका ने भारत आकर कहा कि दोनों देश साथ में मिलकर काफी काम कर सकते हैं, दोनों देश साथ में आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आपको बता दें इवांका के हैदराबाद दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की गई है। इवांका की सुरक्षा में करीब 2500 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट में करीब 150 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनकी सुरक्षा में करीब 10,000 जवान तैनात हैं।
कार्यक्रम के इतर इवांका करीब 20 मिनट तक पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी, जिसके बाद डिनर का भी कार्यक्रम है। इवांका करीब शाम 4.45 बजे समिट को संबोधित भी करेंगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
