Sunday , 26 July 2026

इराक में हुई 39 भारतीयों की मौत से भारत की गरिमा को बड़ी ठेस: तरुण भंडारी

इराक में मारे गए 39 भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पंचकुला में कांग्रेस पार्टी के कार्यतकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी के नेतृत्व में पंचकुला मेजर सांपला चौक पर शोक सभा की, जिसमे कैंडल जलाकर 39 भारतियों को श्रद्धांजलि दी गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इराक में जो 39 भारतियों की जान गई है उससे भारत की गरिमा को बड़ी ठेस पहुंची है जिसका उन्हें बहुत दुःख है। उन्होंने इराक में हुए इस काण्ड की निंदा करते हुए कहा कि मोदी सरकार और विशेषकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की विफलता के कारण तीन साल से भी अधिक समय तक इन 39 नागरिकों के परिवारों को अंधेरे में रखा गया। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि मृतकों की डीएनए जांच करवाये जाने का दावा करने के बाद भी मृतकों के परिजनों को सही सूचना नहीं दी गई, इसके लिए केन्द्र सरकार की जितनी भी निन्दा की जाए वो कम है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *