झज्जर, 6 जनवरी(संजीत खन्ना): झज्जर की सीआईए पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चरस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 1 आरोपी को 8 किलो चरस सहित गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आरोपी से बरामद हुई इस चरस की कीमत करीब पांच लाख बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह झज्जर सहित दिल्ली एनसीआर के आसपास के इलाकों में पिछले 6 महीने से तस्करी कर रहा था, जिसकी पुलिस काफी समय से फ़िराक में थी।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के 1 सदस्य को गुड़गांव रोड से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से 8 किलो चरस बरामद की जिसकी झज्जर में सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने आरोपी युवक से एक रिवाल्वर भी बरामद की है।
पुलिस का दावा है कि इस गिरोह अन्य सदस्य भी जल्द पुलिस हिरासत में होंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
