फतेहाबाद, 30 अगस्त(जितेंद्र मोंगा): आए दिन बढ़ती जा रही डीजल और पेट्रोल की कीमतों के विरोध में इनसो ने आज फतेहाबाद शहर में प्रदर्शन किया और पंचायत भवन के सामने हाइवे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इनसो कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष जतिन खिलेरी कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
इससे पहले इनेलो जिला अध्यक्ष बलविंद्र सिंह कैरों ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जतिन खिलेरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और आए दिन डीजल- पेट्रोल के दाम बढ़ाती जा रही है।
जतिन खिलेरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोगों को गुमराह करने के लिए कुछ दिनों बाद कुछ पैसे दाम घटा दिए जाते हैं और फिर रुपयों में दाम बढ़ा दिए जाते हैं, जिससे न केवल पेट्रोल पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं, बल्कि अन्य चीजों के दाम भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीजल की कीमतें बढऩे से किसानों को भी काफी नुकसान हो रहा है, क्योंकि खेती पहले ही बहुत महंगी होती जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
