Sunday , 26 July 2026

आठवीं के छात्र ने पहली कक्षा की छात्रा के साथ की अश्लील हरकतें

यमुनानगर, 31 मई। प्रदेश में रेप और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही। इस बार मामला यमुनानगर के एक सरकारी स्कूल का है जहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र उसी स्कूल की पहली कक्षा में पढ़ने वाली मासूम को स्कूल टाइम में बाथरूम में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत की। लड़की ने जब घर जा कर इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो लड़की की माँ ने स्कूल में आकर खूब हंगामा किया पर कुछ नामी लोगों ने इस मामले को दबाने का प्रयास किया। लेकिन मामला बच्ची का था तो माँ ने कदम उठाया और इसकी शिकायत पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए बच्ची का मेडिकल करवाया और आरोपी छात्र के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
बता दें इस मामले में आरोपी भी नाबालिक है और आठवीं कक्षा का छात्र है। फिलहाल इस मामले में चाइल्ड हेल्प लाइन दोनों बच्चों की कांउसलिग कर रही है। तो दूसरी तरफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
सोचने वाली बात ये है क़ी कमी कहाँ है जो इस तरह की वारदातें थमने की जगह दिन बा दिन बढ़ती ही जा रही है और इस मामले में तो आरोपी और पीड़िता दोनों ही नाबालिक है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *