Wednesday , 29 July 2026

अशोक तंवर ने हुड्डा के गढ शुरू होने वाली साईकिल यात्रा का दिया निमंत्रण

टोहाना,19 जुलाई। डांगरा रोड स्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र सिंह बबली के कार्यालय में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ की वर्कर मिटिंग का आयोजन किया गया। जिसंमें मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तवंर ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेसी नेता देवेंद्र बबली ने की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

इस दौरान अशोक तवंर ने इनेलो और भाजपा को घेरे में लेते हुए कहा कि कांग्रेस की साईकिल यात्रा भाजपा व इनेलो का प्रदेश से विनाश करके पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग से झूठे वायदे कर सत्ता में आई भाजपा जा रही है वहीं इनेलो जो 15 साल का बनवास काट रही है वह आगे कभी नही आएगी। अशोक तवंर ने कहा कि भाजपा ने इनेलो की नीति पर चलते हुए अपने हर विधायक से दस-दस लाख रूपये एकत्रित करने के लिए कहा है। इनेलो पार्टी प्रदेश में भाजपा की बी टीम बनकर उनका सहयोग कर रही है।

वहीं अशोक तंवर ने कहा कि इस बार कांग्रेस प्रदेश की दस-दस की सीटे जीतकर राहुल गांधी की झोली में डालने का काम करेगी वहीं कांग्रेस 80 विधानसभा सीटे जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। तवंर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर बरसते हुए कहा कि ये लोग चार सरकार चलाने के बाद भी अनुभवहीन है।

 

इस दौरान बबली ने कहा कि इस बार टोहाना की जनता कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तवंर को प्रदेश का मुखिया बनाने में अपना अहम योगदान देगी। बबली ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में मजबूत हो रही है जिसके चलते भाजपा व अन्य दलो में खलबली मची हुई है जिसे वे लोग बर्दाशत नही कर पा रहे है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *