Monday , 27 July 2026
RCB IPL चैंपियनशिप, विराट कोहली इमोशनल पल

‘बच्चे की तरह सोउंगा…’ IPL चैंपियन बनते ही विराट कोहली हुए इमोशनल, इस खास शख्स को किया याद

अहमदाबाद: 17 सालों के इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार IPL 2025 का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के हीरो और टीम के कप्तान विराट कोहली फाइनल के बाद भावुक हो उठे। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराया, तो पूरा स्टेडियम ‘विराट-विराट’ के नारे से गूंज उठा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस जीत ने कोहली के दिल को छू लिया। उन्होंने कहा, “मैं इस टीम को अपना सबकुछ दिया हूं — अपनी जवानी, अपना सर्वश्रेष्ठ वक्त और अनुभव। 18 साल तक संघर्ष के बाद ये जीत बेहद खास है।” विराट ने कहा कि कई बार उनके मन में टीम छोड़ने का ख्याल आया, लेकिन उनका दिल हमेशा बैंगलोर के लिए धड़कता रहा।

विराट कोहली ने याद किया एबी डिविलियर्स का योगदान

कोहली ने अपनी भावुकता के साथ उस खास शख्स का भी जिक्र किया, जिनके साथ उन्होंने कई सालों तक संघर्ष किया — एबी डिविलियर्स। कोहली ने कहा, “ABD ने इस फ्रैंचाइजी के लिए जो कुछ किया, वह अविश्वसनीय था। मैंने उनसे कहा कि ये जीत उनकी भी उतनी ही है जितनी हमारी।”

‘अब मैं बच्चे की तरह सोउंगा’

इमोशनल कोहली ने कहा, “अब मैं बच्चे की तरह सोऊंगा क्योंकि ये मेरी सबसे बड़ी जीतों में से एक है। मैंने कभी हार नहीं मानी, हमेशा इस टीम के साथ खड़ा रहा। मेरा दिल और आत्मा बैंगलोर के साथ जुड़ा है, और अब मैंने अपना सपना पूरा कर लिया है।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *