नेशनल डेस्क- दिल्ली से सटे नोएडा से चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक दहेजलोभी पति की काली करतूत सामने आई है। बता दें, नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-52 में रहने वाली एक महिला के परिजनों का आरोप है कि, उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिये उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि, इस सिलसिले में महिला के पति को गिरफ्तार किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि, सेक्टर-52 में रहने वाली सुजाता का शव उनके घर पर रविवार को संदिग्ध अवस्था में पंखे से फंदे से लटका हुआ मिला था। उन्होंने बताया कि, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुजाता के पति नितिन ने पुलिस को बताया कि, उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है। इस बाबत सुजाता के परिजनों ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Read More Stories:
तीन वर्ष पूर्व हुई थी शादी
रिपोर्ट में परिजनों ने आरोप लगाया है कि, उनकी बेटी सुजाता की उसके पति नितिन गौतम, दयावती और मामा राजेंद्र ने मिलकर दहेज के लिए हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि, घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि, दोनों की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। थाना प्रभारी ने कहा इस मामले में नामित फरार अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। यहां हैरान करने वाली बात है कि सुजाता पति ने पुलिस को मौत की वजह आत्महत्या बताई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
