अमृतसर, 5 फरवरी: अमेरिका से 104 अवैध भारतीय प्रवासी, जिनमें 13 बच्चे भी शामिल हैं, आज दोपहर लगभग 1 बजे अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यह प्रवासी सैन्य विमान C-17 ग्लोबमास्टर द्वारा लाए गए थे, जिन्हें अमेरिका में बिना दस्तावेजों के रह रहे होने के कारण डिपोर्ट किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, ये सभी प्रवासी मेक्सिको-अमेरिकी सीमा से पकड़े गए थे। माना जा रहा है कि ये लोग भारत से वैध तरीके से यात्रा कर रहे थे, लेकिन बाद में डंकी रूट के जरिए अमेरिका में घुसने की कोशिश की थी।
अमेरिका ने इन अवैध प्रवासियों को वापस भेजने का निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया है। अमेरिकी सरकार का डिपोर्टेशन प्रोग्राम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के तहत चलाए जा रहे सख्त इमिग्रेशन कानूनों का हिस्सा है। इस कार्यक्रम के तहत अमेरिका में मौजूद लगभग 18,000 अवैध भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट करने की योजना है।
इस मुद्दे पर पंजाब के एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कई प्रवासी जिनके पास अब अमेरिका में रहने का वैध दस्तावेज नहीं हैं, वे भारी कर्ज लेकर अमेरिका गए थे, और अब जब उन्हें वापस भेजा जा रहा है, तो सरकार को उनके कर्ज और ब्याज माफ करने पर विचार करना चाहिए।
यह घटना अमेरिका में चल रहे सबसे बड़े डिपोर्टेशन प्रोग्राम का हिस्सा है, जो हाल के दिनों में लगातार जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
