नई दिल्ली, 22 जून 2025 — अमेरिका ने भारत की यात्रा को लेकर अपने नागरिकों के लिए लेवल-2 ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें “अधिक सावधानी बरतने” की चेतावनी दी गई है। यह एडवाइजरी अमेरिकी विदेश विभाग ने 16 जून 2025 को जारी की, जिसमें भारत के कुछ हिस्सों में बढ़ती अपराध और आतंकवाद की घटनाओं का हवाला दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता
एडवाइजरी में खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि भारत में महिलाओं को अकेले यात्रा करने से बचना चाहिए। अमेरिकी सरकार ने यह भी बताया कि बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक है और यौन उत्पीड़न की घटनाएं पर्यटक स्थलों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अक्सर होती हैं।
आतंकवाद और संवेदनशील स्थानों पर खतरा
परामर्श में यह भी उल्लेख है कि आतंकवादी बिना किसी चेतावनी के हमला कर सकते हैं। मॉल, सार्वजनिक परिवहन केंद्र, बाजार, और सरकारी इमारतें संभावित निशाने के रूप में चिन्हित की गई हैं।
सीमित सहायता और जोखिम वाले क्षेत्र
अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि उनके पास भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में अपने नागरिकों को आपातकालीन सहायता प्रदान करने की सीमित क्षमता है। इनमें पूर्वी महाराष्ट्र, उत्तरी तेलंगाना, और पश्चिमी पश्चिम बंगाल जैसे इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों की यात्रा के लिए अमेरिकी अधिकारियों को विशेष अनुमति लेनी होगी।
हाई रिस्क जोन: इन राज्यों में विशेष सतर्कता जरूरी
परामर्श में निम्नलिखित राज्यों के गैर-राजधानी क्षेत्रों को उच्च जोखिम वाला बताया गया है:
-
बिहार
-
झारखंड
-
छत्तीसगढ़
-
पश्चिम बंगाल
-
मेघालय
-
ओडिशा
-
पूर्वी महाराष्ट्र
-
पूर्वी मध्य प्रदेश
इन इलाकों में अमेरिकी अधिकारियों को यात्रा से पहले विशेष अनुमोदन प्राप्त करना होगा।
तकनीकी उपकरणों को लेकर चेतावनी
एडवाइजरी में यह भी चेतावनी दी गई है कि भारत में सैटेलाइट फोन और जीपीएस डिवाइस रखना गैरकानूनी है। ऐसा करने पर यात्रियों को $200,000 तक का जुर्माना या तीन साल तक की जेल हो सकती है।
सीमा पार यात्रा पर भी चेतावनी
अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे भारत-नेपाल सीमा को ज़मीन के रास्ते पार न करें क्योंकि इससे आव्रजन हिरासत और जुर्माना लगने का खतरा है। साथ ही मणिपुर और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर भी सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया गया है।
क्या है लेवल-2 एडवाइजरी?
लेवल-2 एडवाइजरी का अर्थ है कि अमेरिकी नागरिकों को यात्रा करते समय अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। यह चेतावनी ऐसे देशों के लिए दी जाती है जहां कुछ क्षेत्रों में स्थानीय या क्षेत्रीय जोखिम अधिक हो सकते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
