Monday , 27 July 2026

अमृतसर में हिंदू संघर्ष सेना के नेता का कत्ल

अमृतसर। पंजाब में हिंदू संगठनों के नेताओं को कत्ल करने के मामले अब तेजी से बढ़ने लगे हैं। गुरू नगरी अमृतसर में सोमवार को हिंदू संघर्ष सेना के जिलाध्यक्ष विपन शर्मा की दिनदिहाड़े गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन पर 4 गोलियां दागी गईं हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि हत्या चार पगड़ीधारी युवकों ने की है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या निजी रंजिश को लेकर की गई या फिर सियासी मकसद से। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, जिसमें कत्ल की सारी वारदात कैद है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने सारे शहर की नाकाबंदी कर दी है। हत्यारों की तलाश जारी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *