अंबाला,28 अप्रैल । रोहतक के बहुचर्चित अपना घर अनाथालय के दुष्कर्म और शोषण के मामले में सीबीआई कोर्ट से दोषियों को कड़ी सजा का ऐलान किया गया है। इसके बाद प्रदेश की सियासत में आरोप प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। हरियाणा के राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने अपना घर को पूर्व की कांग्रेस की हुड्डा समेत सरकार के कई आला नेताओं का संरक्षण प्राप्त होने के आरोप लगाए हैं। बेदी की बात का समर्थन करते हुए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कनेक्शन की बात कहकर जांच की बात कही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
