Monday , 14 September 2026

अनिल विज ने इस कहावत के जरिए कांग्रेस पर साधा जबदस्त निशाना !

हरियाणा डेस्क: अंबाला में अनिल विज ने सुभाष चंद्र बोस पार्क का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखे वार भी किए। जनता को संबोधित करते हुए अनिल विज ने कहा कि, पार्क बनने के बाद इस बात पर काफी बहस हुई कि आखिरकार पार्क किस महापुरूष के नाम पर रखा जाए। हिंदुस्तान में जितने भी परकल्प हैं, सभी नेहरू और गांधी के परिवार के हैं। काफी बहस के बाद इस पार्क का नाम ‘नेता सुभाष चंद्र बोस’ के नाम पर रखा गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘देश की आजादी में सुभाषचंद्र बोस का महान योगदान’

नेता सुभाषचंद्र बोस ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अंग्रेजी हकुमत के खिलाफ हिदुंस्तान को आजाद करवाने के लिए सशस्त्र युद्ध किया। लेकिन उनकी उपल्बधि, कुर्बानियों को सत्ता आने के बाद नजरअंदाज किया गया। विज ने आगे कहा कि, देश को आजाद करने के लिए जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उन्हें नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए विज ने कहा- मिल गई हमें आजादी. बिना खड़ग बिना ढाल, साबरमती के संत तुने कर दिया कमाल।

शहीदों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता- विज

गृहमंत्री ने आगे कहा कि, हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया कि, देश को कांग्रेस ने आजाद करवाया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के जन्म से पहले भी आजादी की लड़ाई लड़ी गई थी। जो कि अंबाला छावनी से शुरू हुई। उन्होंने कहा कि देश की आजाद करने में कांग्रेस का भी योगदान है,लेकिन शहीदों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता। लोगों को शहीदों की कुर्बानियों को याद दिलवाने के लिए ये पार्क बनाया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *