चंडीगढ़, 28 मार्च – हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच तीखी बयानबाज़ी देखने को मिली। विज ने अपने चिर-परिचित अंदाज में हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी कही और गाई गई पंक्तियों से अगर कोई नाराज होता है, तो वह उनकी समस्या है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विज ने विधानसभा में हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जो मैं कहता हूं, गाता हूं, उससे आप (भूपेंद्र सिंह हुड्डा) नाराज हो जाते हो। लेकिन मैं जो भी कहता हूं, वह किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं होता। यह मेरी खुद की रचनाएं हैं, कोई चोरी की हुई चीज़ नहीं है।”
‘मुझसे मत खेल, मैं आग हूं’ – विज
बजट सत्र के दौरान विज ने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी को निशाना बनाकर कुछ नहीं कहते, बल्कि जो माहौल होता है, उसी के अनुसार लिखते और बोलते हैं। उन्होंने कहा, “जब कुछ लिखा जाता है तो माहौल अलग होता है और जब सुनाया जाता है तो कुछ और, लेकिन कुछ लोग उसे अपने ऊपर ले लेते हैं। मैंने कल भी कहा था – ‘मुझसे मत खेल, मैं आग हूं, अगर मैं फैल गया तो तू भाग भी नहीं पाएगा।’ यह किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं था।”
हुड्डा पर गाने के बोलों से हमला
विज ने हुड्डा को लेकर एक और तंज कसते हुए कहा, “मैं उनकी हर फरमाइश पूरी करता हूं।” इसके बाद उन्होंने एक कविता की पंक्तियां गाकर अपनी बात रखी:
“तूफानों से खेलता हूं मैं,
मैं खुद भी एक तूफान हूं,
मुझसे टकराने वालों के लिए,
मैं अंत का पैगाम हूं।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
