अंबाला ,3 अगस्त 2025 — हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जबरदस्त हमला बोला है। प्रेस से बातचीत में विज ने न सिर्फ कांग्रेस को “तानाशाही मानसिकता” की पार्टी कहा, बल्कि उसे “आतंकवाद की जनक” करार देते हुए देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!“कांग्रेस का DNA ही तानाशाही है”
अनिल विज ने कहा:”कांग्रेस के डीएनए में तानाशाही है और यह पीढ़ियों तक चलता है। 1975 में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर बता दिया था कि कांग्रेस लोकतंत्र की दुश्मन है। प्रेस की आज़ादी छीनी गई, लाखों लोगों को जेल में डाला गया और विपक्ष का दमन किया गया। आज राहुल गांधी उसी सोच को आगे बढ़ा रहे हैं।”
“राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं को उखाड़ फेंकना चाहते हैं”
विज ने राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे। “पहले राहुल जी ईडी, सीबीआई और अदालतों को बदनाम करते थे, अब चुनाव आयोग को एटम बम से उड़ाने की भाषा बोल रहे हैं। यह कोई लोकतंत्र की भाषा नहीं है, यह खुले तौर पर तानाशाही की ओर इशारा है।”
“आतंकवाद की जननी कांग्रेस है”
विज ने तीखा हमला करते हुए कहा देश में आतंकवाद का जन्म कांग्रेस ने किया। धर्म के आधार पर देश का विभाजन करवाकर लाखों लोगों की जान ली गई। कश्मीर में धारा 370 लगाकर आतंकियों को पनाह दी गई। भाजपा सरकार ने इसे हटाकर उस ज़हर को खत्म करने की दिशा में कदम उठाया।
“कश्मीर अब पहले से सुरक्षित है”
केंद्र सरकार की नीतियों का बचाव करते हुए विज ने कहा भाजपा सरकार के कार्यकाल में कश्मीर में आतंकवादी घटनाएं बुरी तरह कम हुई हैं। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद शांति का माहौल बना है और हाल ही में हुए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में पाकिस्तान स्थित आतंकियों के ठिकाने तबाह किए गए। इससे पहले किसी सरकार ने ऐसा साहस नहीं दिखाया।
“लोकतंत्र की रक्षा के लिए BJP जान लड़ा देगी”
अनिल विज ने अपना वक्तव्य इस भावुक और तीव्र संदेश के साथ समाप्त किया अंग्रेजों के राज में कहा जाता था कि सूरज कभी नहीं डूबता, लेकिन भारत की जनता ने वह शासन भी हरा दिया। अब अगर कांग्रेस तानाशाही लौटाना चाहती है, तो भाजपा लोकतंत्र की आखिरी सांस तक रक्षा करेगी।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
