Saturday , 25 July 2026
"चींटी चली पहाड़ तोड़ने": अनिल विज का आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला, कहा- फितरत ही कब्जा करने वाली है, BJP गरीबों के लिए मकान दे रही है

अनिल विज का आप नेताओं पर तीखा वार: “फितरत ही ऐसी है, ज्यादा मत उछलो”

अंबाला, हरियाणा | 30 जून 2025 :  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। अंबाला में एक प्रेस वार्ता के दौरान विज ने आप नेता गोपाल राय और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर करारा हमला बोलते हुए कहा, “इनकी तो फितरत ही ऐसी है, लेकिन ज्यादा मत उछलो।”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

“चींटी चली पहाड़ तोड़ने”: विज का तंज

गोपाल राय के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के घर में घुसकर कब्जा करने की बात कही थी, विज ने कहा, “क्या यही उनका शिष्टाचार है? कोई कैसे कह सकता है कि वह किसी के घर में घुसकर कब्जा करेगा? ये फितरत आम आदमी पार्टी की है, लेकिन उन्हें अपनी हद नहीं भूलनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशों को लेकर भाजपा पर आरोप लगाना गलत है और केजरीवाल को यदि आपत्ति है तो वह अदालत में जाकर अपनी बात रखें।

“तेजस्वी संसद को कर रहे हैं चैलेंज”

विज ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनका वक्फ बोर्ड को लेकर बयान संसद को चुनौती देने जैसा है। उन्होंने कहा, “वक्फ बोर्ड का एक्ट संसद में पास हो चुका है। तेजस्वी यादव का बयान संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अनादर को दिखाता है।”

“भाजपा गरीबों की हितैषी सरकार है”

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस बयान कि “40 लाख लोग सड़कों पर उतरेंगे तो भाजपा को नानी याद आ जाएगी” पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने कहीं भी झुग्गी-झोंपड़ी नहीं तोड़ी, बल्कि गरीबों के लिए मकान, रोज़गार और स्थायी पुनर्वास की दिशा में काम किया है।

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार गरीबों को घर दे रही है, रेहड़ी-पटरी वालों को पुनर्वास दे रही है। शहरों में उनके लिए स्पेस चिन्हित किए गए हैं और बजट भी मंजूर किया गया है।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *