अंबाला, 15 जनवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा केस चलाने की अनुमति को एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा, “केजरीवाल पर केस चलेगा तो जो सच्चाई है, वह लोगों के सामने आ जाएगी।”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कैबिनेट मंत्री विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक स्थिति पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी अब अपनी आखिरी सांसे ले रही हैं। उनके मुरझाए और लटके चेहरे इस बात का साफ संकेत दे रहे हैं।” उन्होंने आगे जोड़ा कि जो राजनीतिक रूप से गिर चुका होता है, वह सिर्फ गिरता ही है।
“पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी कांग्रेस ने नहीं दी स्वतंत्रता”
कांग्रेस मुख्यालय के नए भवन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर रखने पर उठे विवाद पर श्री विज ने कहा कि कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री रहते हुए भी काम करने का अधिकार नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनकी स्वतंत्रता, शक्ति और बुद्धिमता पर हमेशा अंकुश लगाया। विज ने कहा, “मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री रहते हुए भी हमेशा परोक्ष रूप से काम किया क्योंकि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें कभी स्वतंत्र निर्णय लेने नहीं दिया।”
किसानों के धरने पर सरकार की नजर
खनौरी बार्डर पर किसानों के भूख हड़ताल पर बैठने के मामले में अनिल विज ने स्पष्ट किया कि हरियाणा सरकार पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार किसानों की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री इस विषय पर ध्यान दे रहे हैं और जरूरत पड़ने पर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
