सिरसा की अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू होने के साथ ही समस्याए भी शुरू हो गयी है। जिसके चलते सिरसा की अनाज मंडी के आढ़ती आज मार्किट कमेटी कार्यालय के बाहर हड़ताल कर धरने पर बैठ गए है। धरने पर बैठे आढ़तियों का आरोप है की मंडी में उठान नहीं हो रही है और दूसरा उठान करने वाला ठेकेदार आढ़तियों के साथ मनमानी करने पर उतारू हो गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं आढ़तियों की हड़ताल पर मार्कीट कमेटी सिरसा के चेयरमैन ने पूरे मामले की जाँच करवाकर जल्द से जल्द गेहूं का उठान शुरू करवाने की बात कही।
दरअसल आज सिरसा की अनाज मंडी के आढ़ती मार्किट कमेटी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए है,आढ़तियान एसोसिएशन के प्रधान सुरेंदर मिचनाबादी का कहना है की मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गयी है लकिन उठान नहीं हो रहा है,उठान न होने के चलते हमारे पास माल उतारने को जगह नहीं है.नाजायज कटौतियां की जा रही है.ठेकेदार मनमानी पर उतारू है.सुरेंदर मिचनाबादी का कहना है की जब तक उठान का कार्य करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट नही किया जाता,उठान की समस्या दूर नही की जाती तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
