चंडीगढ,16जुलाई। हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद थाना इलाके के गांव के स्कूल में एक जेबीटी अध्यापक ने कक्षा तीन की छात्रा को शौचालय में ले जाकर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को सूचना मिलने पर अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बलात्कार की शिकार बालिका की उम्र नौ वर्ष बताई गई है। वारदात का पता लगने पर ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला लगा दिया और प्रदर्शन किया। वारदात शुक्रवार को हूई थी। बालिका ने परिजनों को दूसरे दिन जानकारी दी। पुलिस को सोमवार को जानकारी दी गई। पुलिस ने अभियुक्त अध्यापक को स्कूल से गिरफ््तार कर लिया। पीडित बालिका को हांसी के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
