Monday , 27 July 2026

PM मोदी ने अयोध्या में दीपोत्सव को बताया अलौकिक, श्री राम से देशवासियों के कल्याण की कामना की

अयोध्या में दिवाली पर दीपोत्सव को अलौकिक और अविस्मरीण बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भगवान राम से समस्त देशवासियों के कल्याण की कामना की। मोदी ने अयोध्या में दीपोत्सव की कुछ तस्वीरों के साथ सोशल नेटर्वकिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट में इसे ‘अछ्वुत, अलौकिक और अविस्मरीय बताया।’ प्रधानमंत्री ने लिखा, ”लाखों दीयों से जगमग अयोध्या नगरी के भव्य दीपोत्सव से सारा देश प्रकाशमान हो रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे निकली ऊर्जा संपूर्ण भारतवर्ष में नई उमंग और नए उत्साह का संचार कर रही है। मेरी कामना है कि भगवान श्री राम समस्त देशवासियों का कल्याण करें और मेरे सभी परिवारजनों की प्रेरणाशक्ति बनें। जय सियाराम।” उल्लेखनीय है कि मोदी आयोध्या में नवनिर्मित राम जन्म भूमि मंदिया में राम लला के नए विग्रह की स्थापना के लिए अगले महीने के उत्तरार्ध में आयोजित समारोह के लिए राम जन्म भूमि न्यास समिति की ओर से आमंत्रित किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने न्योता स्वीकार किया है और वह 22 जनवरी को आयोजित समारोह में भाग लेंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *