हरियाणा डेस्क: कोरोना महामारी के बीच लगातार लोगों के बीच जाकर इस महामारी से लड़ने में अहम भूमिका निभा रहे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने आज विधायक ने सुबह पहुंचकर कर्मचारियों को सम्मानित किया। तो वहीं सफाई कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने के लिए स्पेशल कैंप लगाया गया, जिसमें कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
असीम गोयल ने कहा कि यह कर्मचारी बिना किसी बात की परवाह किए, कोरोना महामारी से लड़ने में सबसे आगे हैं और इसलिए सभी को सम्मान करना चाहिए।
सफाई कर्मचारी कोरोना महामारी के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं- असीम गोयल
असीम गोयल ने कहा कि, सफाई कर्मचारी कोरोना महामारी के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं और ऐसे में जब कोई युद्ध लड़ता है तो उसके पास सामान पूरा होना चाहिए। सफाई कर्मचारी काम को पूजा समझते हुए अपने दायित्व को निभा रहे हैं।
समाज को भी इनका आभार प्रकट करना चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इन कर्मचारियों के लिए अलग से कैंप लगाया गया है और इस कैंप में करीब 200 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। आगे भी इस तरह के कैंप का आयोजन किया जाता रहेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
