Thursday , 10 September 2026
अंबाला में 47 नगर परिषद कर्मचारियों को मिली नौकरी की सुरक्षा

अंबाला में 47 नगर परिषद कर्मचारियों को मिली नौकरी की सुरक्षा, अनिल विज ने दिए जॉब सिक्योरिटी पत्र

अंबाला, 24 जुलाई — हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के हित में एक और बड़ा कदम उठाया है। अंबाला छावनी नगर परिषद में वर्षों से कार्यरत 47 कर्मचारियों को अब स्थायी नौकरी की सौगात मिली है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज खुद इन कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी के पत्र सौंपे। इस मौके पर कर्मचारियों ने सरकार और मंत्री विज का आभार व्यक्त करते हुए इसे “एक ऐतिहासिक और राहत भरा फैसला” बताया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब नहीं होगा हर साल रिनुअल का झंझट

इन कर्मचारियों को पहले हर साल अपनी नौकरी का रिनुअल करवाना पड़ता था, जिससे उन्हें अनिश्चितता का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब उन्हें स्थायी नौकरी मिलने से यह डर खत्म हो गया है। कर्मचारियों ने कहा कि वे अब निश्चिंत होकर और पूरी मेहनत से अपना कार्य कर पाएंगे।

“बिना पर्ची-बिना खर्ची की नौकरी” — अनिल विज

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा की तकदीर बदल दी है। पहले नौकरी पाने के लिए सिफारिशें और खर्च करना पड़ता था, लेकिन अब योग्यता के आधार पर बिना किसी राजनीतिक या आर्थिक दबाव के नौकरियां दी जा रही हैं।

कर्मचारी बोले: अब करेंगे पूरे मन से काम

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि अब वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कार्य को अंजाम देंगे, क्योंकि सरकार ने उनके भविष्य को सुरक्षित कर दिया है। यह फैसला कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने वाला और प्रेरणादायक है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *