Monday , 7 September 2026
अंबाला में सब्जियों के बढ़े दाम,

अंबाला में सब्जियों के बढ़े दाम, प्याज-टमाटर से लेकर मटर और नींबू तक महंगे; बिगड़ा रसोई का बजट |

अंबाला: महंगाई के बीच अब सब्जियों के बढ़ते दाम ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अंबाला की सब्जी मंडी में प्याज, टमाटर, नींबू और मटर समेत कई सब्जियों के रेट में तेजी देखने को मिल रही है। इसका सीधा असर लोगों के घर के बजट पर पड़ रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बरसात के मौसम का असर सब्जियों की सप्लाई पर भी दिखाई दे रहा है। सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों से आने वाली सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है। सप्लाई कम होने के कारण टमाटर, गोभी और मटर जैसी सब्जियों के दाम बढ़े हैं।

वहीं, प्याज की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। दुकानदारों के अनुसार प्याज की सप्लाई नासिक से होती है और बारिश के कारण इसकी कीमतों पर भी असर पड़ा है।

बढ़े दामों का बिक्री पर असर

सब्जियों के महंगे होने का असर अब बिक्री पर भी दिखाई दे रहा है। दुकानदारों का कहना है कि पहले जहां ग्राहक ज्यादा मात्रा में सब्जियां खरीदते थे, वहीं अब लोग जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं।

ग्राहकों के लिए रोजमर्रा की जरूरत का सामान पहले ही महंगा हो चुका है। ऐसे में सब्जियों के बढ़ते दाम ने घरेलू बजट को और प्रभावित किया है।

लोकल सब्जियों की आवक बढ़ने से मिल सकती है राहत

हालांकि सब्जी विक्रेताओं को आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद है। दुकानदारों का कहना है कि जैसे ही लोकल सब्जियों की आवक बढ़ेगी और सप्लाई सामान्य होगी, सब्जियों के दामों में गिरावट आ सकती है।

फिलहाल बारिश, कम सप्लाई और बढ़ती कीमतों के बीच सब्जियों के महंगे रेट ने आम परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *