कुरुक्षेत्र : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शाहबाद हुड्डा पार्ट वन में बनने वाली सड़कों के सौंदर्यकरण का आज शिलान्यास किया। शिलान्यास उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि शाहबाद हुड्डा सेक्टर पार्ट वन सौंदर्यकरण का शुभारम्भ हुआ है, जोकि 4 माह में पूरा होगा। जिस पर लगभग 2 करोड रुपए की लागत आएगी।
राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर शाहबाद के सीनियर सिटीजन का विशेष आशीर्वाद उन्हें मिला है। जिसे वह अपना सौभाग्य समझते हैं उन्होंने कहा कि सरकारी कामों में जब तक जनता की भागीदारी सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक कार्य में पारदर्शिता नहीं आएगी। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल मार्गदर्शन और निर्देशन में प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है और पहले जहां पिछली सरकारें सिर्फ एक क्षेत्र के विकास तक सीमित थी। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
