Tuesday , 28 July 2026

हादसा: कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, 14 मरीजों की मौत कई घायल, जानें ?

नेशनल डेस्क: देश में जहां कोरोना ने हाहाकार मचा के ऱखा हुआ है। देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और कोरोना से होने वाली मौतों का भी। इसी बीच एक और दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जी हां,  महाराष्ट्र के पालघर के वसई में एक कोविड 19 अस्पताल में बड़ा हादसा हुआ। कोविड अस्पताल में आग लगने से 14 मरीजों की मौत हो गई है। वसई विरार नगर निगम ने इसकी जानकारी दी है। अन्य प्रभावित मरीजों को पास के अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।

इस हादसे पर पीएम मोदी सहित कई मंत्रियों ने दुख व्यक्त किया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले मरीजों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हों।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *