चंडीगढ़, 1 अप्रैल: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सड़कों की मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य 5 जून तक पूरी तरह से पूरा कर लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया 15 दिनों में पूरी करने के आदेश दिए ताकि मानसून से पहले गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कार्य सुनिश्चित हो सके।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की समीक्षा बैठक में कहा कि सभी जिलों में खराब सड़कों की पहचान कर 15 दिनों के भीतर मरम्मत कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने मंडियों के अंदर की सड़कों के रखरखाव पर विशेष जोर दिया, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, 18 फुट चौड़ी सड़कों के विस्तार कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार के मुताबिक, 4313 सड़कों में से 465 सड़कों को पहले ही चौड़ा किया जा चुका है, जबकि 34 सड़कों पर कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने सभी विकास कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
