Thursday , 29 October 2026

हरियाणा में गिरते लिंगानुपात पर सरकार सख्त, डॉक्टरों पर गिरी गाज – चार्जशीट, लाइसेंस रद्द और छापेमारी तेज

चंडीगढ़ | 24 जून 2025 : हरियाणा में लिंगानुपात सुधारने को लेकर सरकार ने अब सख्त रुख अपना लिया है। राज्य टास्क फोर्स (STF) की ताज़ा बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए, जिनमें दो डॉक्टरों के खिलाफ चार्जशीट और एक आयुष डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन रद्द करना शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लिंगानुपात में मामूली सुधार, अब 906
1 जनवरी से 23 जून 2025 तक का आंकड़ा दिखाता है कि प्रदेश का औसत लिंगानुपात 906 पर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 902 था। हालांकि यह सुधार मामूली है, लेकिन सरकार इसे गंभीरता से लेते हुए और मजबूती से कार्यवाही कर रही है।

गर्भपात पर शिकंजा: डॉक्टरों पर कार्रवाई

  • चरखी दादरी: पूर्व सीएमओ डॉ. राजविंदर मलिक को लिंगानुपात निगरानी में लापरवाही के चलते चार्जशीट किया जाएगा।

  • भिवानी: गोपी सीएचसी के एसएमओ डॉ. एम. नेहरा को भी चार्जशीट किया जा रहा है।

  • सोनीपत: खरखौदा के आयुष डॉक्टर का पंजीकरण रद्द कर एफआईआर दर्ज की गई।

एमटीपी किट्स पर सख्ती: दुकानें सील, FIR दर्ज
पिछले सप्ताह 28 छापों में एक दुकान सील हुई और दो FIR दर्ज की गईं। डेढ़ महीने में राज्यभर में एमटीपी किट बेचने वाले थोक विक्रेताओं की संख्या 32 से घटकर 3 रह गई है।

अब ‘सहेली’ होंगी जवाबदेह
गर्भवती महिलाओं से जुड़े ‘सहेली’ नेटवर्क की भूमिका पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। सरकार अब इनकी जवाबदेही तय करेगी, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां अवैध गर्भपात की घटनाएं सामने आई हैं।

‘सफल सहेलियों’ को मिलेगा सम्मान
सरकार अब उन सहेलियों को पहचान कर सम्मानित करेगी जिन्होंने बालिकाओं के सफल जन्म में अहम भूमिका निभाई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *