Thursday , 10 September 2026
कोरोना वायर

हरियाणा में कोरोना की फिर एंट्री: 12 एक्टिव केस, सरकार अलर्ट मोड पर — आरती सिंह राव

चंडीगढ़, 27 मई 2025 — देश के कई हिस्सों के साथ-साथ हरियाणा में भी कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। इसको लेकर प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 15 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 3 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, जबकि 12 एक्टिव केस हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल और यमुनानगर से ये केस सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि अब तक कोई मौत दर्ज नहीं हुई है और अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सिर्फ एक मरीज गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अभी तक सामने आया कोरोना वेरिएंट माइल्ड है, इसलिए कोई नई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। लेकिन सरकार हर संभावित स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है। यदि केस बढ़ते हैं तो आइसोलेशन वार्ड्स, ऑक्सीजन सपोर्ट और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था तुरंत की जाएगी।

 डॉक्टरों की भर्ती तेज़ी से जारी

आरती राव ने कहा कि 777 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया में से 560 डॉक्टर पहले ही ज्वाइन कर चुके हैं, और 136 जल्द ही अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह सक्षम बनी रहे।

 दवाओं और मशीनों की कोई कमी नहीं

उन्होंने स्पष्ट किया कि दवाइयों की किसी प्रकार की किल्लत नहीं होगी। जिन अस्पतालों में मशीनें ठीक से काम नहीं कर रही हैं, उन्हें बदला जा रहा है। साथ ही नई मशीनों की खरीदी भी की जा रही है ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में कोई बाधा न आए।

जनता से अपील:
आरती राव ने आमजन से भीड़भाड़ से बचने, मास्क पहनने और सैनिटाइजर इस्तेमाल की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है लेकिन जन सहयोग सबसे अहम हथियार है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *